Breaking News

फरीदपुर चकोलर में तेज बारिश से मकान की छत गिरी, महिला गंभीर रूप से घायल

Spread the love

फरीदपुर चकोलर में तेज बारिश से मकान की छत गिरी, महिला गंभीर रूप से घायल

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर चकोलर में सोमवार को तेज बारिश कहर बनकर टूटी। बारिश के दौरान गांव निवासी पिंटू के मकान की कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की चपेट में आने से उसकी पत्नी रीना (उम्र 28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई।

छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलवे से महिला को बाहर निकाला। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल रीना को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बदायूं ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

गांव में हुई इस घटना से दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई पुराने व कच्चे मकान जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि गांव में जर्जर मकानों की जांच कर प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाए।
रिपोर्टर गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!