Breaking News

पर्युषण पर्व का पांच दिन जैनियों ने उत्तम सत्य धर्म के रुप में मनाया

Spread the love

पर्युषण पर्व का पांच दिन जैनियों ने उत्तम सत्य धर्म के रुप में मनाया

चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में हुई विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्युषण पर्व के पांचवे दिन यहां उत्तम सत्य धर्म के रुप मनाया गया। यहां सर्व प्रथम जैन समाज के लोगों द्वारा भगवान जिनेंद्र की मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की गई। इसके बाद पर्युषण पर्व पूजा आदि का पाठ किया गया। यहां प्रवचन दे रहे निखिल जैन ने कहा कि उत्तम सत्य धर्म हमें यहीं सिखाता है कि आत्मा की प्रकृति जानने के लिए सत्य आवश्यक है और इसके आधार पर ही परम् आनन्द मोक्ष को प्राप्त करना मुमकिन है। अपने मन और आत्मा को सरल और शुध्द बना ले, तो सत्य अपने आप ही आ जाएगा। आगे उन्होने कहा कि सत्य बोलो और धर्म का आचरण करो। क्रोध, लोभ, भय और हंसी-मजाक आदि के कारण ही झूठ बोला जाता है। जहां न झूठ बोला जाता है, न ही झूठा व्यवहार किया जाता है। वही लोकहित का साधक सत्य धर्म होता है। इसके बाद शाम को जैन मिलन बिल्सी के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन व संचालक नीरेश जैन के सानिध्य में कमजोर कड़ी कौन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्वीटी जैन प्रथम एवं प्रज्ञा जैन उत्तम स्थान प्राप्त किया
प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था ।।

लकी ड्रा में बबिता जैन, पंकज जैन व अंशिका जैन ने पुरुस्कार जीता ।कार्यक्रम में ममता जैन ने भक्ताम्मर पाठ कर एक एक दीप सभी भक्तों के द्वारा स्थापित कराया। इस मौके समाज के अध्यक्ष मृंगाक उर्फ टीटू जैन,अनिल जैन सोनी,डॉ आरती जैन,मोना जैन, पूजा जैन, राखी जैन, अजीत जैन,संभव जैन,पीयूष जैन ,मयंक जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!