Breaking News

गजानन सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम

Spread the love

उसहैत
स्थानीय कस्बे में
गजानन सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का आज पूजा अर्चना के साथ समापन हुआ ।और गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई।यह विसर्जन यात्रा नगर में मुख्य बाजार, कालसेन बाबा मंदिर चौक,बाल्मीकि मंदिर चौराहे के बाद अस्तल मंदिर होती हुए रपटा पुल गई और वहां से वाहनों से विसर्जन यात्रा तिलोकपुर,कमलैयापुर,खेड़ा जलालपुर, निरानगला,जाटी,कटरासआदतगंज, नगला शिम्भू,खजुरा,खिरिया मधुकर होकर अटेना घाट पहुंची और पूजा अर्चना के साथ ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं एवं भारी संख्या में महिलाओं ने गुलाल उडाकर विसर्जन यात्रा को और रसमय बना दिया।इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्रों ने भगवान जुलूस के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस कार्यक्रम में अमित गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजन गुप्ता ,अतुल गुप्ता ,विक्की भारद्वाज, समेत तमाम लोगों ने सहभागिता की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!