Breaking News

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Spread the love

*शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित*

बिसौली-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक अमित पाठक ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कालेज के अंग्रेजी अध्यापक नितिन मिश्रा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला।
प्रबंधक अमित पाठक ने कहा शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता वह जीवन पर्यन्त शिक्षा देता हैं।प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रबन्धक अमित पाठक ने पूर्व प्रधानाचार्य डॉ नरेश चंद, नरेंद्र पुरी योगेश शर्मा,सतीश चन्द वाष्णेय,महावीर प्रसाद,शहादत बख्श,संजय कुमार श्रीवास्तव सुल्तानपुर,चंद्रपाल कुशवाह हरदोई को अंगवस्त्र, सम्मान ताम्र पत्र व गीता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के सदस्य रणवीर सिंह,श्याम पाल पाठक,डॉ राजीव पाठक,डॉ सुरेंद्र पाल सिंह,राजेश शर्मा के भी शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बृजेश शंखधार,नीरज चौहान,विपलव भारती, प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संचालन रामौतार मौर्य द्वारा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!