Breaking News

ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति की एक बैठक

Spread the love

ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति की एक बैठक पंचायत भवन नगला सरकी पर आयोजित की गई बैठक में ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति का निम्नानुसार गठन किया गया ।
1- श्री रमेश चंद्र पाल अध्यक्ष
2- श्री विशाल पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष
3- श्री अजय पाल सिंह उपाध्यक्ष
4- श्री अमोल पाराशर महासचिव
5- श्री अंकुर पाराशरी सचिव
6- श्री नीरज मिश्रा संगठन मंत्री
7- श्री नदीम हुसैन संगठन मंत्री
8-श्री नवीन शर्मा, सरक्षक
बैठक में ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी संवर्ग की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया सचिवों ने उच्च अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न एवं दोहन पर आक्रोश व्यक्त किया एवं निम्न समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी महोदय को अवगत कराने का निर्णय लिया गया ।
1 जनपद स्तरीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है एवं सचिवों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर संगठन इसका विरोध करेगा ।

2 विभिन्न विकास खंड में सचिवों पर बिना किसी नोटिस स्पष्टीकरण के निलंबन की एक पक्षीय कार्रवाई की गई है जबकि मनरेगा संबंधी मामलों में भुगतान करने वाले कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

3- राज्य वित्त एवं केंद्र वित्त में भुगतान हेतु दबाव डाला जा रहा है जबकि ग्राम पंचायत में कार्य प्रधान द्वारा कराए जाते एवं भुगतान प्रधान एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा प्रधान से कभी कोई वार्ता नहीं की जाती केवल सचिवों पर एक पक्षीय दबाव बनाया जाता है जो की उचित नहीं है
4 – सचिवों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं का संचालन किया जाता है अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह के अंत में किसी न किसी योजना में प्रगति कम दिखाकर सचिवों का वेतन रोक दिया जाता है इससे सचिवों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है एवं पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने में कठिनाई होती है। वेतन रोकने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए ।

5 – कुछ ग्राम पंचायत में दो माह से भुगतान न होने को सचिवों की अनुपस्थिति का आधार माना जा रहा है जो की नितांत गलत है सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में विभिन्न शासकीय योजनाओं का संचालन किया जाता है जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन , आइजीआरएस एवं अन्य विभिन्न विभागों के कार्य ग्राम पंचायत में सचिव द्वारा किए जाते हैं जब यह सभी कार्य सुचारू रूप से चलते हैं तो सचिवों को अनुपस्थित कैसे माना जा सकता है।

उपरोक्त सभी समस्याओं पर विचार विमर्श के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी महोदय को उक्त समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!