Breaking News

उ.प्र. की जानी मानी शिक्षिका, लेखिका एवं मोटीवेटर आकांक्षा शर्मा को “डा. राधा कृष्ण मेमोरियल अवार्ड 2025” से सम्मानित

Spread the love

बिसौली। उ.प्र. की जानी मानी शिक्षिका, लेखिका एवं मोटीवेटर आकांक्षा शर्मा को “डा. राधा कृष्ण मेमोरियल अवार्ड 2025” से सम्मानित किए जाने पर बधाई देने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है और लोग मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
एटरनल क्विल्स पब्लिकेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश की जानी-मानी शिक्षिका, लेखिका एवं मोटिवेटर आकांक्षा शर्मा को “डॉ. राधाकृष्णन मेमोरियल अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, साहित्य एवं समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। आकांक्षा शर्मा लंबे समय से लेखन, शोध और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आकांक्षा शर्मा जैसी प्रतिभाशाली हस्तियां न केवल शिक्षा जगत को दिशा देती हैं, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा भी प्रदान करती हैं। इस अवसर पर एटरनल क्विल्स पब्लिकेशन के संस्थापक ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों को समर्पित है जो समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!