Breaking News

महिला पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वाधान में अयोजित प्रथम दिवसीय योगा सत्र

Spread the love

महिला पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वाधान में अयोजित प्रथम दिवसीय योगा सत्र का अध्यक्षता कर रहीं ज़िला प्रभारी उमा वार्ष्णेय ने कार्यक्रम प्रारम्भ करने की घोषणा की। तत्पश्चात गुरुद्वारा हाल, जोगीपुरा में श्रीमती विमलेश गुप्ता, सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता, साध्वी देवादिति दीदी के द्वारा दीप प्रजवल्लित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
गायत्रीमंत्र के साथ साध्वी देवादिति दीदी ने प्रथम दिन के योगा सत्र का शुभारम्भ किया। उन्होंने बिभिन्न रोगों में आसानों द्वारा उन रोगों को कैसे दूर किया जाये, इस सम्बन्ध में योगा करके बताया। तनावपूर्ण जीवन शैली को कैसे योगा द्वारा नियंत्रित कर सकते हैं, इस विषय पर अपने विचार से विस्तार से बताया। राज्य प्रभारी श्री देवी दीदी एवं पश्चिमी उ.प्र. प्रभारी डॉ. इंदिरा गुप्ता ने भी अपने बिचारो से लाभान्वित किया।
श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने उपस्थित योग साधकों से कहा कि योग के द्वारा हम अपनी रोगों से लड़ने की शक्ति को विकसित कर अरोगी जीवन जी सकते हैं ।
आज काफी संख्या में योग साधकों ने देवादिति दीदी के विचारों को सुना।
रश्मि गुप्ता, रीता गुप्ता, सीमा रस्तोगी, ज्योति गुप्ता, मुनमुन वर्मा, साधना शर्मा, कंचन रस्तोगी, शैली शर्मा सहित पंकज,गजेंदर गुप्ता , ऋषि वर्मा, राजीव, अमर पाल सिंह, सोहन पाल, देवेंदर वैश्य आदि भाइयों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र वार्ष्णेय “रवि” ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …