Breaking News

सर्वेश गुप्ता बने उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष हाजी राशिद सैफी बने जिला महामंत्री

Spread the love

*सर्वेश गुप्ता बने उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष हाजी राशिद सैफी बने जिला महामंत्री
* इटावा में प्रदेश कार्यसमिति बैठक में व्यापारी हितों के लिए गए अहम निर्णय
*आगामी 16सितंबर को फूड विभाग का किया जाएगा घेराव
*अच्छे कार्य के लिए जनपद बदायूं इकाई का किया गया सम्मान
*इटावा से लौटकर आए प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने दी जानकारी

* बदायू 8सितंबर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक प्रदेश मंत्री पवन जैन जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसमें गत दिवस जनपद इटावा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की जानकारी लौट कर आए प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने संगठन के सदस्यों को दी
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने की बैठक में जनपद बदायूं में सर्वेश गुप्ता को जिलाध्यक्ष उद्योग मंच एवं हाजी मोहम्मद राशिद को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई साथ ही बैठक में आगामी 16सितंबर को सैंपलिंग विभाग का घेराव व 22सितंबर को अमेरिकी समान की होली जलाने के साथ साथ कई अहम निर्णय लिए गए

प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बैठक की कार्यवाही की जानकारी देते हुए कहा कि त्योहारों पर सैंपलिंग के नाम पर फूड विभाग व्यापारी का उत्पीड़न कर अवैध वसूली के नियत से छापेमारी की कार्यवाही कर रहा है जिसका व्यापार मंडल विरोध करता हैं इसके लिए आगामी 16सितंबर को पूरे प्रदेश के हर जनपद मुख्यालय पर फूड विभाग का घेराव किया जाएगा साथ ही प्रदेश के सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायत में रिक्त इकाइयों के गठन का भी प्रस्ताव पारित किया गया प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों को खत्म किए जाने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया
विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर से ज्यादा तेज चल रहे हैं स्मार्ट मीटर की मैन्युअल जांच कराई जाए एवं केंद्र सरकार द्वारा विधिक माप विज्ञान विभाग के सर्टिफिकेट एवं गारंटी कार्ड के साथ मीटर लगाए अन्यथा व्यापार मंडल द्वारा विरोध किया जाएगा

बैठक में बदायूं का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू की संतुति पर सर्वेश गुप्ता को जिलाध्यक्ष उद्योग मंच एवं हाजी राशिद सैफी को जिला महामंत्री नियुक्त किया इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने माला पहनाकर कर जोरदार स्वागत किया
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बदायूं से प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता , प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा , युवा मंत्री प्रशांत शर्मा , नवनियुक्त जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने सहभागिता की

बैठक में सर्वत खान ,संजय रस्तोगी,दीपक शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, जावेद खान, संजय शर्मा, नजाकत अहमद, राजेश जैन, आदि लोग मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!