Breaking News

जर – जर कच्चे मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने पोस्ट मार्टम करवाने से किया इन्कार

Spread the love

जर – जर कच्चे मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने पोस्ट मार्टम करवाने से किया इन्कार
आसफपुर ( बिसौली ) – कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर में एक जर – जर कच्चे मकान की छत अचानक गिरने से मकान में लेटी बुजुर्ग महिला चपेट आ गई जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई ।
मृतक महिला के पति भजनलाल अब से कई वर्ष पहले स्वर्ग सिधार गए थे ।
मृतक महिला 69 वर्षीय विद्या देवी के दो लड़के सोमपाल व संतोकी के अलावा नाती पोतों से भरा परिवार है
अचानक मकान की छत गिरने से विद्या देवी की दर्द नाक घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
यह घटना बिसौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में सोमवार दोपहर के समय की बताई जा रही है ।
परिजनों की सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग के लेखपाल राहुल सिंह ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया ।
राजस्व विभाग के मुताबिक मृतक महिला विद्या देवी के परिजनों ने दुर्घटना का लाभ लेने से मना करते हुए पोस्ट मार्टम कराने को साफ मन कर दिया ।
यह जानकारी लेखपाल राहुल सिंह ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …