Breaking News

बी.के. प्राइवेट आईटीआई सैदपुर में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को टेबलेट वितरण कार्यक्रम

Spread the love

बिसौली। बी.के. प्राइवेट आईटीआई सैदपुर में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 42 स्टूडेंट्स को टेबलेट दिए गए। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज की युवा पीढ़ी की प्रथम आवश्यकता है। विद्यार्थियों को इन टैबलेट्स का उपयोग अपना ज्ञान बढ़ाने में करना चाहिए। पी.के. प्राइवेट आईटीआई के मैनेजर डॉ. मो. फैजान खान ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को तकनीक का माध्यम प्रदान करना है। इस अवसर पर कालेज के प्रिंसिपल मो. शरीफ, मोहतशाम सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव, शशांक यादव, डा. सरवर, डा. राकेश प्रजापति, गुड्डू पठान, सैय्यद स्वाले अली, मुजीब अहमद, रिजवान, तौकीर खान आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने बनाई रणनीति, 19 मार्च की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Spread the loveसरकार से सुप्रीम कोर्ट में ‘याची लाभ’ का प्रस्ताव रखने की मांग, एससीईआरटी …

error: Content is protected !!