Breaking News

बच्ची घर से लापता परिजन परेशान

Spread the love

पिछले गुरुवार को घर पर बच्ची खेल रही थी बच्ची के माता पिता घर नहीं थे मां काम पर गई थी। पिता स्कूल में खाना देने गए थे जब घर वापस आए तो बच्ची घर से लापता हो गई। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। काफी प्रयास करने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने थाना वजीरगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
वजीरगंज नगर पंचायत के मोहल्ला वार्ड नंबर 13 गोपालपुर निवासी अखिलेश सक्सेना की 11 वर्षीय पुत्री मुस्कान सक्सेना गुरुवार की सुबह घर पर अकेली थी पिता जी स्कूल में खाना देने ओर बच्चों को गए थे जब घर आए तो घर पर बच्ची नहीं थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। पिता व अन्य परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। थक हारकर पीड़ित मां ईशा सक्सेना ने थाना वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी वजीरगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ओर बताया अगर बच्ची किसी को दिखाई दे तो हमारे नंबर पर संपर्क करें +91 9454402952, 6397059857 बताने वाले को उचित ईनाम दिया जायेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …