Breaking News

संखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद।

Spread the love

संखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद।

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र की संखा नदी में मंगलवार दोपहर ने एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक किसी ने भी पहचान नहीं की।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव की स्थिति देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह चार-पांच दिन पुराना है। संभवतः यह शव किसी अन्य स्थान से बहकर यहाँ आया है। फिलहाल महिला उम्र लगभग 55 बर्ष की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। जांच-पड़ताल जारी है ताकि जल्द से जल्द महिला की पहचान कर परिजनों से संपर्क किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …