Breaking News

इंजीनियर डे के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने रक्तदान सिविल शिविर का फीता काटकर शिविर का आयोजन

Spread the love

*इंजीनियर डे के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में उत्साह के साथ रक्तदान । बड़ी संख्या में रक्तदान करने पहुंचे पुलिसकर्मी एवं छात्र-छात्राएं रक्तदान शिविर की अधिकारियों ने की प्रशंसा,जरूरत पर काम आता है रक्त*

इंजीनियर डे के उपलक्ष्य में लोक निर्माण विभाग प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ रक्तदान किया ।इस रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान करके पुलिसिंग की ओर बेहतर संदेश दिया है । रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों की लोगों ने प्रशंसा की।

लोक निर्माण विभाग द्वारा हर वर्ष इंजीनीयर डे के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है । इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अरुण कुमार ने रक्तदान सिविल शिविर का फीता काटकर शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर में रक्त एकत्र करने बरेली आईएमए ब्लड बैंक एवं बदायूं चैरिटेबल ब्लड बैंक की टीम पहुंची । रक्तदान शिविर में राजकीय पॉलिटेक्निक के तमाम छात्र-छात्राएं पहुंचे ।इसके अलावा पुलिस लाइन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मी भी रक्तदान करने आए । पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया । रक्तदान शिविर में कुल 131 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया गया । इस शिविर में लोक निर्माण विभाग, बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई एवं जिला पंचायत से आए इंजीनियरों ने खुद एवं परिवार के सदस्यों के साथ रक्तदान किया । रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही प्रत्येक रक्तदाता के लिए फल के रूप में सेब भी खिलाये गये । रक्तदान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है । प्रत्येक व्यक्ति के लिए साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!