Breaking News

स्काउटिंग की ट्रेनिंग से बच्चे बनते हैं, देश के श्रेष्ठ नागरिक : संजीव

Spread the love

स्काउटिंग की ट्रेनिंग से बच्चे बनते हैं, देश के श्रेष्ठ नागरिक : संजीव

-बच्चों ने बनाईं गगन चुंबी मीनारें, सीखी जीवन जीने की कला

उझानी : रामकली कन्या इंटर कॉलेज भूड़ा भदरौल में भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में बालिकाओं को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, जंगल में आश्रय बनाने और जीवनयापन की विभिन्न कलाओं की ट्रेनिंग दी गई। पहले दिन छात्राओं ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। अपनी रचनात्मकता और सामूहिकता का परिचय दिया।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग की ट्रेनिंग पाकर बच्चे जिम्मेदार, आत्मनिर्भर, अनुशासित और श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। यह शिक्षा उन्हें जीवन की हर परिस्थिति में साहस और धैर्य के साथ खड़े रहने की ताकत देती है।
प्रबंधक आशुतोष सक्सेना ने कहा कि बच्चे अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाएं। हर चुनौती का सामना करें।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री तक सीमित नहीं होना चाहिए। स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों में सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाती हैं।
स्काउट मास्टर नेत्रपाल शर्मा ने टोलियों का गठन कर बच्चों को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना और राष्ट्रध्वज का महत्व बताया। साथ ही अनुशासन और टीम भावना से जुड़े खेल भी कराए गए। इस पर पर शिक्षक प्रदीप कुमार, विजय यादव, मुनेंद्र कुमार, संध्या, पूजा गुप्ता, गीता गुप्ता और अंकुर कश्यप मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!