Breaking News

वजीरगंज में श्राद्ध के उपलक्ष्य में विकलांग बच्चों खिलाया भोजन।

Spread the love

वजीरगंज में श्राद्ध के उपलक्ष्य में विकलांग बच्चों खिलाया भोजन।

वजीरगंज विकलांग आश्रम में श्राद्ध को लेकर एक दानदाता मुकुल सक्सेना ने विकलांग बच्चों को भोजन खिलाया।ओर अपने पूर्वजनों को याद किया।बदायूं जिले के निवासी श्रीमती कमलेश सक्सेना एवं नरेंद्र स्वरूप सक्सेना की पुण्य स्मृति को लेकर उनके सुपुत्र मुकुल सक्सेना ने विकलांग आश्रम वजीरगंज पर आज विकलांग बेसहारा बच्चों को भोजन कराया। जिससे विकलांग आश्रम वजीरगंज के सभी बच्चों के भोजन करने के बाद चेहरे खिल उठे। वहीं उन्होंने ने बताया कि श्राद्ध एक हिंदू अनुष्ठान है जो पितरों (मृत पूर्वजों) को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है, ताकि उन्हें शांति मिले और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त हो। इसी श्राद्ध को लेकर विकलांग आश्रम में भोजन कराया गया।आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने बताया दान उस जगह करना चाहिए जहां जिसको उसकी जरूरत है। विकलांग आश्रम वजीरगंज की आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने कहा आप सभी महान दानदाताओं की कृपा से ही हमारा आश्रम चल रहा है। इस मौके चंचल यादव, सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार, सर्वेश उपाध्याय, विनोद कुमार भारती, राजेश कुमार, आशु भाई,दीपक पाल,सहित समस्त आश्रमवासी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नौकरी और स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप

Spread the loveफर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवाओं से रकम लेने की शिकायत, पुलिस से लगाई …