दातागंज में मा सांसद खेल महोत्सव एवं मा विधायक खेल स्पर्धा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार कठेरिया ने शिरकत की तथा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहे।राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया ने कहा कि खेलों से युवाओं का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की क्षमता मिलती है। युवाओं के प्रति दमदार सोच रखते हुए सरकार ने युवाओं के लिए इस प्रकार के आयोजन कराए हैं।वहीं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं।देश को आगे ले जाने और देश को विकसित बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।यूवाओ में छुपी प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए हमारी सरकार ने खेल महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन कराए हैं।दातागंज में इस खेल महोत्सव में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।इसके बाद दोनों लोग दातागंज सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर पहुंचे जहां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।इसमें 9 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 6 लोगों ने रक्तदान किया।राज्यसभा सांसद ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवाओं से रक्तदान करने की अपील की गई थी।जिसमें उन्होंने बढ़चढकर भाग लिया।इसके बाद उन्होंने वोट चोरी पर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा तथा बुलडोजर पर अखिलेश यादव को भी जमकर घेरा।इस मौके पर अतेंद्र विक्रम सिंह ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता,हेमचंद गौतम,विजय कुमार सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता,सत्यवीर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे
Budaun Amarprabhat