Breaking News

गरीबों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और युवाओं के जीवन को स्वावलंबी बनाएगा जीएसटी रिफॉर्म – गुलाब देवी

Spread the love

गरीबों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और युवाओं के जीवन को स्वावलंबी बनाएगा जीएसटी रिफॉर्म – गुलाब देवी

जीएसटी स्लैब्स में लाए गए बदलाव आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होंगे – गुलाब देवी

बदायूं :- जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने बाद टैक्स स्लैब में होने वाले बदलाव से जनता के सभी वर्गों को प्राप्त होने वाले अभूतपूर्व एवं जनकल्याणकारी लाभों के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित किया।

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म हमारे राष्ट्र के लिए एक महज़ नीतिगत समायोजन नहीं बल्कि यह मोदी सरकार के एक दशक के अथक, स्थिर और दूरदर्शी आर्थिक प्रबंधन का संकल्प है। नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म आम आदमी, गरीब, किसान, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओ, युवाओं और व्यापारियों के जीवन को स्वावलंबी बनाने के लिए हुए हैं। जीएसटी स्लैब्स में लाए गए बदलाव आने वाली पीढियां के लिए वरदान साबित होंगे। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म्स लागू करके नवरात्र और दीपावली पर 140 करोड़ देशवासियों के लिए बड़ी सौगात दी है। इसमें आवश्यक वस्तुएं 0-5% पर हैं। सामान्य वस्तुएं 5% पर आ गई हैं। जबकि लग्जरी और सिन गुड्स पर अधिक कर लगाया गया है। यह प्रगतिशील मॉडल गरीबों और मध्यम वर्ग की रक्षा करता है। बुनियादी ढांचे पर राजमार्गों में 60% की वृद्धि, हवाई अड्डों को दोगुना करना, मेट्रो लाइन नेटवर्क को चौगुन करना और 144 वंदे भारत ट्रेनों के साथ रेलवे का कायाकल्प करना शामिल है। रक्षा क्षेत्र में स्थानीय विनिर्माण में 174% की वृद्धि, निर्यात में 34 गुना वृद्धि और उन्नत स्वदेशी हथियारों के साथ हमारे राष्ट्र को सुरक्षित करना है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त किया है और इसको 90 गुना बढ़ाकर गरीबों को सशक्त बनाया है। जिससे अब सालाना रु० 6.83 लाख करोड़ बिना किसी बिचौलिए के लाभार्थियों तक पहुंचते हैं। गरीब कल्याण में लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन मिल रहा है और 3.8 करोड़ घरों का निर्माण हुआ है। इस बार देशवासियों को अपने दिवाली बोनस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मोदी सरकार ने एक महीने पहले ही दिवाली का तोहफा दे दिया है। मोदी सरकार ने आम भारतीयों के लिए जीवन आसान बनाया है। क्योंकि पहले की विपरीत उन्होंने किराने के समान पर 5% टैक्स कम कर रखा है जो की भोजन को पौष्टिक और किफायती बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य बीमा, दवाइयों और कैंसर के उपचार सहित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य वस्तुओं पर टैक्स समाप्त कर दिया है कुछ अन्य स्वास्थ्य वस्तुओं पर टैक्स को घटकर 5% कर दिया है। ऑटोमोबाइल, फ्रिज व एसी जैसे घरेलू उपकरणों पर कर को 18% तक कम करके मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग के व्यक्ति की आकांक्षाओं को पंख दिए हैं। किसानों की सेवा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाते हुए जीएसटी सुधारो ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। ट्रैक्टर, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, स्प्रिंकलर, ट्रैक्टर के टायर और पुर्जों पर जीएसटी घटकर सिर्फ 5% कर दी है। खेती की लागत में कमी आएगी और किसानों के हाथ में नगद पैसा बढ़ेगा। जिसका उपयोग बेहतर बीज और बेहतर उर्वरकों के लिए किया जा सकता है जिसके परिणामस्वरूप बेहतर पैदावार होगी और किसानों की आय बढ़ेगी।

प्रभारी मंत्री ने कहा विपक्ष जो नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर सवाल खड़े कर रहा है उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष बौखलाया हुआ है और मुद्दाविहीन है। यूपीए की सरकार में गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को 27% से 30% और VAT जैसे करों के बोझ से कुचल दिया गया था, यह विपक्ष आज भूल गया है। लेकिन कि देश की जनता यूपीए सरकार के काले कारनामों और भ्रष्टाचार को भूली नहीं है। इसीलिए देश से यूपीए सरकार की विदाई कर दी है और यह सत्ता में फिर कभी वापस आने वाली नहीं है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद एवं आभार जताया।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, संयोजक जीएसटी रिफॉर्म्स प्रचार अभियान अनुज माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के पहले अशरे में बरसी रहमतें, आठवां रोजा 13 घंटे 03 मिनट का रहा

Spread the loveमस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, इबादत और तिलावत में गुजरा दिन संवाददाता: …

error: Content is protected !!