Breaking News

दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक छात्रवृति की संशोधित समय सारणी जारी

Spread the love

दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक छात्रवृति की संशोधित समय सारणी जारी
बदायूँ 23 सितम्बर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना www.scholarships.gov.in में उपलब्ध गाइडलाइन्स में दी गयी व्यवस्थानुसार संचालित की गयी है। उन्होंने जनपद के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए बताया कि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु भारत सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृति की संशोधित समय-सारणी निर्गत की गयी है।
उन्होंने बताया कि प्री मैट्रिक हेतु पोर्टल 25 जून .2025 को खुला था जिसमें छात्र-छात्राओं हेतु लॉगिन खुले रहने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2025 है। त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों हेतु सत्यापन तथा संस्थान सत्यापन तक खुलने रहने की अन्तिम तिथि 15.अक्टूबर 2025 निर्धारित की गयी है। डीएनओ, एसएनओ व एमएनओ द्वारा सत्यापन हेतु पोर्टल खुले रहने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।
उन्होंने जनपद के समस्त पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं से कहा कि विवरण के अनुसार भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत प्री-मैट्रिक हेतु वेब पोर्टल www.scholarships.gov.in पर समयान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!