Breaking News

शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर व क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज दूसरे दिन मां ब्रहमाचारिणी की पूजा अर्चना की गई। सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया, हर कोई मां के चरणों में माथा टेककर शक्ति, तप और संयम का आशीर्वाद मांग रहा है। नगर के बिल्सी रोड स्थित श्री पूर्णागिरी मां मनोकामना नवदुर्गा मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी का विशेष श्रृंगार किया गया। जगह-जगह भजन कीर्तन और मां की आराधना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में गूंजते भजनों और जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!