Breaking News

27 सितम्बर को वदन सिंह मैमोरियल पी0जी0 कालेज इस्लामनगर में होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

Spread the love

27 सितम्बर को वदन सिंह मैमोरियल पी0जी0 कालेज इस्लामनगर में होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
बदायूँ : 24 सितम्बर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन केसरी चौधरी वदन सिंह मैमोरियल पी0जी0 कालेज इस्लामनगर बदायूँ में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेलें में एस०आई०एस० सिक्योरिटी कम्पनी देहरादून, भगवती प्रोडक्स प्रा0लि0 नोयडा, एस0एन0स्टाफिंग सॉल्यूशन प्रा0लि0, पुखराज हैल्थ केयर प्रा0लि0, फिलिपकार्ट कम्पनी नोयडा हरियाणा, ब्राईट फयूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा0लि0, आर0के0 इलैक्टानिक्स प्रा0लि0, निमिया हर्बल प्रा0लि0, जे0पी0वी0एम0जी0एम0 के0टी0 प्रा0लि0 सहित लगभग 10 कम्पनियों प्रतिभाग कर रही है।
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेला में पहुँचकर रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की नौकरियों में सुनहरा अवसर पायें। इस रोजगार मेलें में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आई0टी0आई0 एवं जी0टी0आई0 उत्तीर्ण समस्त ट्रैडों के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की सौगात है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाण पत्रों एवं शैक्षिक योग्यता वॉयोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें। रोजगार मेला उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!