Breaking News

ब्लाक परिसर में बुधवार को ब्लाक प्रमुख कृति सिंह यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत कार्य योजना संबंधी बैठक आयोजित

Spread the love

सहसवान: ब्लाक परिसर में बुधवार को ब्लाक प्रमुख कृति सिंह यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत कार्य योजना संबंधी बैठक आयोजित की गई। इसमें तीन करोड़ 49 लाख रुपए के 59 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्लाक प्रमुख कृति सिंह यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश के हर व्यक्ति को किसी न किसी योजना से जोड़ कर लाभान्वित किया जा रहा है। बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। तीन करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से होने वाले 59 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने भी लोगों को विकास योजनाओं के बारे में बताया।
इस मौके पर एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी, एडीओ पंचायत नीरज सिंह, एडीओ आईएसबी सुरेश सिंह, एडीओ कृषि अंजार अहमद, प्रधान सहायक मुहम्मद सलीम, संदीप मिश्रा, सर्वेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जल निगम आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …