Breaking News

मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी व सहप्रभारियों की मीटिंग कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*

Spread the love

*अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी व सहप्रभारियों की मीटिंग कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनाँक 25.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी व सहप्रभारियों की मीटिंग की गयी । उक्त मीटिंग में मिशन शक्ति 5.0 की एसओपी तथा डीजी परिपत्र संख्या 38 के बारे में अवगत कराया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके तहत महिला शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता और प्राथमिकता सुनिश्चित करने, शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, समुचित काउंसिलिंग, सहयोग और संरक्षण आदि निश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं साथ ही समस्त महिला पुलिसकर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …