Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा को लिखा पत्र।

Spread the love

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा को लिखा पत्र।

भगवान श्रीरामबारात के जुलूस मार्ग पर कारपेट (कालीन) बिछवाने का किया अनुरोध: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।

आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि दशहरा पर्व के अवसर पर हिन्दु धर्म की आस्था के अनुसार भगवान श्रीराम की बारात बदायूँ शहर में बहुत धूमधाम से निकाली जाती है।

27 सितम्बर को बदायूँ शहर में भगवान श्रीराम बारात का आयोजन रामलीला कमेटी द्वारा तय किया गया है।

चूंकि दशहरा का त्यौहार व भगवान श्रीराम बारात हिन्दु धर्म की आस्था से ताल्लुक है, इसलिए भगवान श्रीराम बारात के दिन बदायूँ शहर में जिन-जिन मार्गो से रामबारात निकले उन मार्गो पर हिन्दु धर्म की आस्था के सम्मान में नगर पालिका बदायूँ द्वारा कारपेट बिछवा दी जायें।

अतः आप से अनुरोध है कि आप सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित कर दें कि वह 27 सितम्बर को ‘भगवान श्रीराम बारात’ के जुलुस मार्ग पर कालीन बिछवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!