Breaking News

आईरा संगठन के तत्वधान में जलालपुर गांव में निःशुल्क नेत्र शिविर कैंप का आयोजन हुआ।

Spread the love

आईरा संगठन के तत्वधान में जलालपुर गांव में निःशुल्क नेत्र शिविर कैंप का आयोजन हुआ।

बिसौली। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) शाखा बिसौली के तत्वधान में जलालपुर गांव में बाला जी आई सेंटर बजीरगंज द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह बिसौली थाना अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि सुनील ठाकुर मंडल अध्यक्ष भाजपा, डॉ. दिलीप वार्ष्णेयनेत्र चिकित्सक, वेदपाल ठाकुर जिला अध्यक्ष आईरा द्वारा फीता काटकर आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर कैंप उद्घाटन किया गया। जतिन ठाकुर आईरा उपाध्यक्ष ने हरेंद्र सिंह कोतवाल व
सुनील ठाकुर मंडल अध्यक्ष भाजपा का राहुल गुप्ता तहसील अध्यक्ष आईरा, राहुल शाक्य तहसील प्रभारी और अभिषेक शर्मा का ज्ञान सिंह तहसील उपाध्यक्ष के द्वारा फूल माला पटका पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में लगभग 116 मरीजों का चैकप कर निःशुल्क दवा वितरण की गई।
डा. दिलीप वार्ष्णेय बजीरगंज का बताया कि आंखों की जांच और दवाइयों निःशुल्क दी जा रही हैं। और अगर किसी को आँखों में दिक्कत है। तो आयुष्मान कार्ड होने पर आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।
वही प्रोटेक रेमेडीज कंपनी के प्रतिनिधि सौरभ मिश्रा ने बताया कि दवाइयां प्रोटेक रेमेडीज कंपनी की तरफ से मुफ्त वितरण की जा रही हैं। यदि भविष्य में आईरा कैंप लगाती है तो हम निशुल्क दवाइयों से सहयोग करेंगे।

इस दौरान धीरेश सिह, रंजीत सिह, भोजपाल सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, सत्यभान सिंह, श्री पाल सिंह, मुख्तयार सिंह, सुधीर शर्मा, राजकपूर शर्मा, इंद्रपाल यादव, श्याम सिंह यादव,पुष्पेंद्र सिंह, धीरपाल यादव, ख्यालीराम यादव, बनवारी लाल यादव, महिलाल मौर्य, इंदल मौर्य अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveअधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश संवाददाता …

error: Content is protected !!