संवाद दाता …. काजल मिश्रा
एस.एस. कॉलेज में संगीत विभाग के मेधावी छात्र आयुष गुप्ता की गौरवमयी उपलब्धि
शाहजहाँपुर,
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एस.एस. कॉलेज, शाहजहाँपुर के संगीत विभाग ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। विभाग की प्रख्यात शिक्षिका डॉ. प्रतिभा सक्सेना के मार्गदर्शन में अध्ययनरत छात्र आयुष गुप्ता ने सत्र 2024-25 में स्नातक (B.A.) संगीत – स्वर (Vocal) में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। आयुष गुप्ता ने अपनी कठिन मेहनत, समर्पण और संगीत साधना के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
विशेष गर्व का विषय है कि हाल ही में उनका चयन पी.एम. श्री नवोदय विद्यालय, जनपद मिर्जापुर (वाराणसी) में संगीत शिक्षक (वाद्य – बांसुरी एवं तबला) पद हेतु हुआ है। यह उपलब्धि उनकी लगन और संगीत के प्रति गहरे समर्पण का परिणाम है। आयुष ने इस उपलब्धि का श्रेय संगीत शिक्षिका डॉ. प्रतिभा सक्सेना को दिया. डॉ. प्रतिभा सक्सेना के मार्ग दर्शन में लगातार संगीत विभाग के छात्र छात्राएं शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहे हैं .
मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता परम पूज्यनीय स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती जी महाराज ने आयुष गुप्ता की इस असाधारण सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा कि—यह उपलब्धि केवल आयुष गुप्ता की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उनके गुरुजनों, परिवार तथा समूचे जनपद शाहजहाँपुर के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध सचिव डॉ. ए. के. मिश्र, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आजाद, प्रो. अलोक मिश्र, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, डॉ कविता भटनागर, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. अर्चना गर्ग तथा डॉ. अरुण कुमार यादव ने भी हर्ष व्यक्त किया। एस.एस. कॉलेज परिवार ने आयुष गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी संगीत साधना और समर्पण के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का नाम और भी ऊँचा करेंगे।
Budaun Amarprabhat