Breaking News

बरेली कॉलेज में आंतरिक हैकाथॉन 2025 सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the love

बरेली कॉलेज में आंतरिक हैकाथॉन 2025 सफलतापूर्वक संपन्न

बरेली स्थानीय बरेली कॉलेज बरेली के बीसीए विभाग में आयोजित आंतरिक हैकाथॉन 2025 का फाइनल राउंड आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 18 टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में टीम Internovators ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम Code Critters द्वितीय और टीम Sentinel तृतीय स्थान पर रही।
पूरा आयोजन DevXSkill (टेक कम्युनिटी, बरेली कॉलेज) के तत्वावधान में किया गया निर्णायक मंडल में बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. रोमा सक्सेना, सहायक प्राध्यापक डॉ. विक्सित शर्मा, सहायक प्राध्यापक प्रखर यादव, तथा सहायक प्राध्यापक विवेक सक्सेना शामिल रहे। इस हैकाथॉन का सफल संचालन बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र सोहम शर्मा ने किया, जो DevXSkill टेक कम्युनिटी के संस्थापक भी हैं। कॉलेज प्रशासन ने विजेता टीमों को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को आगामी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 के लिए शुभकामनाएँ दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!