Breaking News

शर्मनाक: जीएस हीरो के मैनेजर ने साथियों संग महिला का किया यौन शोषण

Spread the love

शर्मनाक: जीएस हीरो के मैनेजर ने साथियों संग महिला का किया यौन शोषण
नौकरी दिलाने के नाम पर बनाए शारीरिक संबंध
बदायूं की प्रतिष्ठित जीएस हीरो फर्म के मैनेजर कपिल माहेश्वरी ने शहर निवासी एक महिला को एजेंसी में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथियों के साथ उसका यौन शोषण किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद महिला को ये लोग वेश्यावृत्ति करने के लिए भी मजबूर करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि मालिक से मिलाने के बहाने ये लोग उसे बरेली ले गए और वहां उसे एक कमरे में बंद कर आरोपी कपिल माहेश्वरी, हासिम और गोपाल ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। वहीं यह कयास भी लगने लगे हैं कि एजेंसी के मैनेजर द्वारा ऐसा पहले भी कई बार किया गया है। वहीं एजेंसी से जुड़े अन्य लोगों का कहना है कि मामला सही है और पता चलने पर आरोपी कपिल को एजेंसी से निकाल दिया गया है। वहीं एजेंसी स्वामी अनुपम गुप्ता उर्फ जिम्मी से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!