Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो में रविवार को कोतवाली पुलिस ने लड़कियों एवं महिलाओं को सशक्त बनाने लिए मिशन शक्ति के तहत अपराधों से बचाव तथा हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया। महिला पुलिस कर्मियों ने उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने महिलाओं व लड़कियों से अनजान लोगों से बातचीत न करने की सलाह दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर और सीयूजी नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिससे वह किसी भी विषम परिस्थिति में मदद प्राप्त कर सकें। इस मौके पर महिला कांस्टेबल सोनिया, अभिषेक गोयल, सचिन कुमार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!