Breaking News

आदर्श रामलीला कमेटी दिसौली गंज के तत्वावधान में रामलीला मंच का शुभारंभ

Spread the love

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी दिसौली गंज के तत्वावधान में रामलीला मंच का शुभारंभ ग्राम प्रधान कुंवरसेन शाक्य ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत नारद मोह एवं राम-सीता जन्म उत्सव का अत्यंत भव्य और संजीव मंचन प्रस्तुत किया गया। मंचन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा वातावरण बना कि पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मंच पर गिरीश गुप्ता ने देवऋषि नारद की भूमिका में अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनके संवादों में भक्ति और हास्य का सुंदर संगम देखने को मिला। ओमवीर सिंह ने इंद्र की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाया, वहीं दीनदयाल भारती ने राजा दशरथ के रूप में पिता के वात्सल्य और करुणा का जीवंत चित्रण किया। मुनेंद्र सिंह शीलनिधि (पप्पू पंडित जी) ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका अत्यंत गंभीरता और श्रद्धा के साथ निभाकर मंच पर आध्यात्मिकता का भाव उत्पन्न किया। वहीं ब्रजेश (कामदेव) ने अपने सशक्त हावभाव और अभिनय शैली से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों के भावपूर्ण संवाद, मधुर संगीत और आकर्षक मंच सज्जा के साथ मंचन इतना जीवंत प्रतीत हुआ कि दर्शकों को लगा मानो वे त्रेतायुग के पावन प्रसंगों का प्रत्यक्ष दर्शन कर रहे हों। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, रामोतार गुप्ता, अरविंद तिवारी, सूर्यप्रताप शाक्य, सूरजभान, विक्रम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र (डीलर), धर्मपाल शाक्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!