Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश”

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश”

“मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास का संचार”

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल  में  मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्राओं  को गुड टच-बैड टच, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बिल्सी सी. ओ. संजीव कुमार, सी. ओ. प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय, एस. एच.ओ. मनोज कुमार, सबइंस्पेक्टर रचना देसवाल और अन्य  पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। सी. ओ. प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मिशन शक्ति 5.0” उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर देना है। बिल्सी सी. ओ. संजीव कुमार ने छात्राओं को जागरूक करते हुए  1090 (महिला पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करने की सलाह भी दी। सबइंस्पेक्टर रचना देसवाल छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने पर जोर दिया, ताकि वे निडर होकर अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने समस्त बिल्सी पुलिस डिपार्टमेंट का धन्यवाद दिया और छात्राओं को मिशन शक्ति से संबंधित मिली जानकारियों का सही प्रयोग और अन्य लोगों तक फैलाने को कहा। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के  कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता और शिक्षा के सही उद्देश्य को बढ़ाने में अपना योगदान देते है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय  पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति,  अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान,  तैबा  फात्मा, अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा,आलिया तारिक और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दलित बस्ती का रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार

Spread the loveडीएनटी महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर की कार्रवाई की मांग, आवागमन …

error: Content is protected !!