Breaking News

अग्नि आपदा प्रबंधन विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Spread the love

अग्नि आपदा प्रबंधन विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – हाल ही में चलाया जा रहा राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित अग्नि आपदा प्रबंधन विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार देर शाम संपन्न हुआ ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया गया जिसमें बदायूं व संभल जिले के विकास खंड बिसौली , अंबियापुर , बहजोई , पंवासा व चंदौसी क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया ।
इस कार्यक्रम में ग्राम्य विकास , पंचायतीराज , स्वास्थ्य विभाग , अग्नि शमन , बेसिक शिक्षा विभाग ,भूमि संरक्षण , बाल विकास परियोजना , स्वतः रोजगार आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण शामिल हुए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , रूपेश कुमार पटेल ने सभी प्रतिभागियों को संबंधित विषयक विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रदर्शक हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह , प्रेम सागर यादव , आकाश कुमार , रामगोपाल कश्यप ने सहयोग किया
कार्यक्रम समापन की वेला पर महिला प्रतिभागी शालिनी शर्मा सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण संस्थान की साज सज्जा व खान पान से संबंधित व्यवस्था की भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
इस दौरान कुमारी रुचि सक्सेना , जयप्रकाश आर्य , पंकज कुमार , दीपेश कुमार , नीरज कुमारी शालिनी शर्मा , आशी शर्मा , कुमारी जौली , गुलशन , निधि , शशि वाला , बूंदा देवी , अंजू रानी , पूजा यादव , सुषमा साहनी , अनीता कुमारी , सरोज कुमारी , सुमन मौर्य आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम समापन के दौरान संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व सामूहिक फोटो छायाप्रति भेंट कर शुभ कामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!