Breaking News

वृध्दाश्रम में लगा नेत्र शिविर, 98 का हुआ परीक्षण

Spread the love

वृध्दाश्रम में लगा नेत्र शिविर, 98 का हुआ परीक्षण

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दा आश्रम पर शनिवार को बरेली के शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आश्रम के वृध्द समेत 98 लोगों की आंखों का टीम द्वारा परीक्षण किया गया। जिसमें 28 लोगों की आंखों में मोतिया बिन्दु पाया गया। जिन्हे एंबूलेस की मदद से आप्रेशन के लिए बरेली अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा 14 वृध्दों को आंखों के चश्मा वितरण किए गए। इस मौके पर संचालक वेदव्यास शर्मा, हरवंश सिहं, महेन्द्र पाल शर्मा, आकाश देवल, हिमांशु, शिव गौड़, रामकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …