Breaking News

कबड्डी प्रतियोगिता: बिल्सी को 15 प्वाइंट से हराकर विजेता बना वैन

Spread the love

कबड्डी प्रतियोगिता: बिल्सी को 15 प्वाइंट से हराकर विजेता बना वैन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वैन में रविवार को युवाओं द्वारा एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में वैन की टीम ने बिल्सी को 15 प्वाइंट हराकर विजेता चुना गया। बाद में आयोजकों द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 3100 और उप विजेता टीम को 1600 रुपए नगद का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का पूर्व प्रधान सर्वेश यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलकूद से बच्चों का सर्वागीर्ण विकास होता है। साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभा में निखार आता है। प्रतियोगिता में वरुण कुमार सिंह और विपिन यादव ने रैफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर डा.वीरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार यादव, धीरपाल सिंह, सुनील शाक्य, अभय यादव, आदित्य यादव, अवनीश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …