Breaking News

सपा सांसद आदित्य यादव 14 अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरे पर बदायूं में

Spread the love

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबरतक अपने संसदीय क्षेत्र मेें रहेगें। इसके अन्तर्गत आदित्य यादव सांसद 14 अक्टूबर को अपरान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में आयोजित भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक में उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात विधानसभा गुन्नौर में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम यारा फर्टिलाइजर बबराला जनपद सम्भल में करेंगे। 15 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, बबराला में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम बदायूं स्थित निवास पर करेंगे। 16 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपने निज निवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। तत्पश्चात लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!