Breaking News

मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में हुई परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक।

Spread the love

मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में हुई परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक।
उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में सोमवार को परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री नासिर हुसैन तथा उनके साथ कांस्टेबल रमेश सिंह, जितेंद्र सिंह तथा सचिन कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा अभिभावक प्रतिनिधि सैय्यद काशिफ अनीस ,ट्रांसपोर्ट इंचार्ज शिवम, स्कूल प्रतिनिधि श्री मलिक फिरोज, शिक्षक प्रतिनिधि श्री सुखदेव आदि भी उपस्थित थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान तथा उप प्रधानाचार्या डॉ. दीपशिखा पंत ट्रैफिक इंस्पेक्टर को प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया और ड्राइवरों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि हमें यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और उन्हें बताया कि गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शीबा खान ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य परिवहन व्यवस्था की निगरानी और उनमें सुधार करने के लिए सुझाव एकत्र करना था विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ. दीपशिखा पंत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को यातायात के नियमों के प्रति जागृत करते हुए कहा कि हमें हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंसूरपुर मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। थाना स्वार पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !!