Breaking News

किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया , प्रभारी ने किसानों को उन्नतशील खेती करने के टिप्स दिए

Spread the love

किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया , प्रभारी ने किसानों को उन्नतशील खेती करने के टिप्स दिए
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय राजकीय कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर यहां प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा ,विमल कांत पाठक , अफजल व सोनू आदि कृषि विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें गोदाम प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों को सरसों मिनी किट , उड़द प्रदर्शन , कलस्टर फील्ड गोष्ठी व किसानों को अपने खेत में पराली को गलाकर खाद बनाने का सुझाव दिया ।
इस अवसर पर स्थानीय व क्षेत्रीय किसान राजवीर यादव ,राजेश यादव , जागन सिंह , बदन सिंह , राकेश यादव , मुरारी लाल यादव , रामकुमार , राजेंद्र सिंह , देवेंद्र प्रताप सिंह , राधा कृष्ण आदि सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर गोदाम प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा ने किसान गोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित सभी कृषक भाइयों को सूक्ष्म जलपान करवाकर सबका आभार व्यक्त किया ।
यह किसान गोष्ठी कार्यक्रम सोमवार को स्थानीय राजकीय कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर आयोजित किया गया
यह जानकारी गोदाम प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 👏👏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …