Breaking News

नशे में छत से गिरा युवक, सिर में चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम

Spread the love

नशे में छत से गिरा युवक, सिर में चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन में शुक्रवार की रात शराब के नशे में एक युवक अपनी घर की छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला संख्या तीन निवासी रमाशंकर उर्फ कल्लू (55) पुत्र सूरजपाल शुक्रवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह अपनी छत पर सोने के लिए चला गया। रात के करीब साढ़े 11 बजे वह नशे में उठा तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसने कुछ ही देर बाद घर पर ही दम तोड़ दिया। बताते है कि कल्लू आर्य समाज मंदिर के पास कपड़ों पर प्रेस करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उसके निधन पर भाजपा नेता दीपक गुप्ता, सभासद प्रदीप कुमार, डा.देवेंद्र सिंह यादव, मास्टर इल्यास हुसैन आदि ने गहरा दुख जताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!