दो वाइको की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत व दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल , पुलिस ने नजदीकी सी एच सी पर भर्ती कराया
आसफपुर ( बदायूं ) – आसफपुर से बिसौली मार्ग पर आमने सामने दो मोटर साइकिल चालकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई ।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को नजदीकी सी एच सी पर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की टीम ने मोटर साइकिल चालाक आकाश ( 35 ) पुत्र सुरेश को मृतक घोषित कर दिया ।
दूसरे घायल युवक समीर ( 18 ) पुत्र लियाकत इलाजरत है ।
बताया जा रहा है कि आकाश अपनी प्लेटिना मोटर साइकिल यू पी 21 सी एम 2456 से अपनी पत्नी मंजू देवी को साथ लेकर सुबह के समय अपने घर से बिसौली थाना क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर यज्ञ में शामिल होने जा रहा था ।
रस्ते में आसफपुर से बिसौली मार्ग पर बिसौली की ओर से आ रहे मोटर साइकिल चालक समीर ( 35 ) पुत्र लियाकत ने अपनी मोटर साइकिल पेशन प्रो यू पी 21 ए के 2242 से सामने से जोरदार टक्कर मार दी । जिससे समीर घायल हो गया और आकाश को गंभीर चोट लगी ।
पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है ।
इस दर्द नाक घटना से आहत आकाश की पत्नी मंजू देवी व दो छोटे बच्चे आदर्श ( 7 वर्ष ) व दिव्यांश ( 10 वर्ष ) सहित आकाश के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है ।
यह घटना सोमवार दोपहर के समय आसफपुर से बिसौली मार्ग पर हुई।
यह जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat