Breaking News

उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर एक रोडवेज बस एवं एक ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने व 15 व्यक्तियों के घायल

Spread the love

*थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर एक रोडवेज बस एवं एक ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने व 15 व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में।*

दिनांक 28/29.10.2025 की रात्रि में समय करीब 12.00 बजे थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर एक ट्रक रजि0न0 RJ11GB2368 के पीछे से एक रोडवेज बस न0 UP78JT5528 द्वारा टक्कर मार दी गयी थी, *इस दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार 25 यात्रियों में से करीब 17 यात्री घायल हो गये थे। थाना पुलिस द्वारा सूचना पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी उझानी पर भर्ती कराया गया था जहाँ पर रोडवेज बस चालक हाकिम सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी पुरामहाराज थाना सैया जनपद आगरा उम्र 45 वर्ष तथा एक यात्री धर्मेन्द्र कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम गोधना थाना घिरोर जनपद मैनपुरी उम्र 46 वर्ष को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।* उचित उपचार हेतु अन्य घायलों को मेडीकल कालेज बदायूँ में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनो को सूचित कर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …