Breaking News

सर्राफ की दुकान से सोने के झाले ले गये ग्राहक दंपति

Spread the love

सर्राफ की दुकान से सोने के झाले ले गये ग्राहक दंपति
उझानी/ नगर के कछला मार्ग स्थित प्राचीन फर्म जवाहर सराफ के प्रतिष्ठान पर ग्रहाक बनकर पहुंचे महिला-पुरुष(दम्पति) सोने के झाले के लेकर चम्पत हुए है/इस बारे में भुक्तभोगी ने कोतवाली में सीसीटीवी फुटेज और तहरीर देकार अज्ञात चोरों की तलाशकर कार्यवाही की मांग की है/यह वारदात रोड २३ अक्टूबर को घटित होना बताई गयी है/इसके मुताबिक नगर के मौहल्ला किला खेडा निवासी ओमप्रकाश वर्मा कछला रोड पर जवाहर सराफ के नाम से प्रतिष्ठान खोले है/जहां पर पति-पत्नी के रूप में दम्पति ग्राहक पहुंचने थे जोकि झाले-कुंडल देख्कते हुए मोलभाव कर बैरंग चले गये थे/इसके बाद आभुषनो का मिलान करने पर एक जोड़ी झाले गायब देख सर्राफ सन्न रह गया/सीसीटीवी फुटेज में इनकी(दम्पति) करतूत कैद हो गयी है/तहरीर मिलने पर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है/


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …