Breaking News

ओवरलोड मिट्टी ट्रैक्टरों से ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

उघैती (बदायूं): ओवरलोड मिट्टी ट्रैक्टरों से ग्रामीणों में आक्रोश

खितौरा गांव में सड़कें कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों ने सप्लाई रोकने की मांग की

उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में पिछले आठ दिनों से एक भट्ठा संचालक की मनमानी के चलते लगातार ओवरलोड मिट्टी ट्रैक्टरों की आवाजाही हो रही है। दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां दिन-रात मिट्टी ढो रही हैं, जिससे ग्रामीण और दुकानदार परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से सड़कें कीचड़ में बदल गई हैं और गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन कठिन हो गया है। साथ ही, मिट्टी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी जताई गई है।

गांव के योगेश कुमार, हर्षित, नरेंद्र, संजीव, प्रिंस, ओंकार, दिनेश, पवन गुप्ता, राजीव कुमार, महेश भारद्वाज, डाल सिंह, राकेश शर्मा और बुधपाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और भट्ठा संचालक से इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

स्थानीय दुकानदारों ने भी विरोध प्रदर्शन कर ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द सड़क सुधार और ओवरलोड ट्रक कंट्रोल के लिए कदम उठाए जाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!