Breaking News

बिल्सी: हाईवे हादसा, बाइक सवार की मौत

Spread the love

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर गांव दिधौनी के ईट भट्टे के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, इलाज के दौरान मोरपाल (20) पुत्र नेकराम की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा नीर सिंह का इलाज जारी है। रविवार सुबह मृतक का शव परिवार लेकर बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि हादसे में घायल युवक का इलाज जारी है। कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, 38 मुकदमों का आरोपी घायल

Spread the loveजवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी चोटिल …