Breaking News

अलापुर में पुलिस ने 243 कुंतल 64 किलो धान के साथ ट्रक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया

Spread the love


बदायूँ, 11 नवम्बर 2025 – थाना अलापुर पुलिस ने ग्राम म्याऊँ में शिव दुर्गे ट्रेडिंग कंपनी से धोखाधड़ी कर धान चोरी करने वाले आरोपी को ट्रक सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी के.के. तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 10 नवम्बर 2025 को मन्नू नगर तिराहे के पास रामपुर की तरफ आरोपी मोहम्मद सुहैल खान (25 वर्ष, ग्राम तेवरखास, जिला मुरादाबाद) को उसके ट्रक UP 23 AT 6579 में 101 बोरा धान (39 कुंतल 50 किलो) और नगदी 1,40,000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी चन्दन के साथ धान चोरी की योजना बनाई थी। चोरी की धान हरियाणा ले जाते समय असली नंबर प्लेट बदल दी गई थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 317(2), 316(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया।

इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह और सर्विलांस प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की टीम सक्रिय भूमिका में रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!