Breaking News

पावर कॉरपोरेशन कर्मचारियों का वेतन रोके जाने पर हड़ताल

Spread the love

फेस अटेंडेंस लागू न करने पर वेतन भुगतान स्थगित, कर्मचारी प्रदर्शन पर

लखनऊ, 17 नवम्बर 2025: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के मध्यांचल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का वेतन रोकने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि मोबाइल से फेस अटेंडेंस लगाने के दबाव में वेतन रोक दिया गया।

प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभ में एक मोबाइल से तीन कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जा सकती थी, लेकिन 1 जून 2025 से यह व्यवस्था बदलकर केवल एक कर्मचारी का फेस अटेंडेंस लिया जाने लगा। जिन कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं था, उन्होंने पारंपरिक उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करना जारी रखा, बावजूद इसके उनका वेतन रोक दिया गया।

राजाजीपुरम के हेमराज और राजकपूर को पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिला। कर्मचारी अब विद्युत उपकेन्द्र पर प्रदर्शन कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!