Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने बिल्सी नगर में किया गृह संपर्क अभियान

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल

बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गृह संपर्क अभियान चलाया। नगर संघ चालक डॉ. उमेंद्र के नेतृत्व में संघ के स्वयं सेवक घर-घर जाकर नागरिकों को संघ के 100 वर्षों की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए साहित्य और भारत माता के चित्र वितरित किए।

डॉ. उमेंद्र ने बताया कि इससे पूर्व संघ के स्वयं सेवकों ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी घर-घर जाकर नागरिकों को निमंत्रण देने का कार्य किया था। इस अभियान के तहत संघ का लक्ष्य प्रत्येक हिंदू घर तक पहुँचना है।

इस अवसर पर मुकेश जी, राजीव जी, सतीश जी, नगर कार्यवाह अखिल जी, नमन जी, सुबोध जी, आयुष जी, रजत जी सहित कई स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

स्वयं सेवकों ने बताया कि यह अभियान समाज में संघ के उद्देश्य और भारतीय संस्कृति के महत्व को जागरूक करने का माध्यम है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रशासनिक फेरबदल: चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, बिल्सी को मिले नए एसडीएम

Spread the loveबदायूं। जनहित और शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए …