Breaking News

सहसवान के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में मातम

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: बीती 10 नवंबर की शाम सहसवान के निकट हुए सड़क हादसे में घायल हुए ग्राम गुधनी के युवकों में से एक अकिल (30) पुत्र अनवार ने इलाज के दौरान सोमवार की शाम दम तोड़ दिया। इससे पहले उसका साथी इलियास पुत्र पुत्तन भी इसी हादसे में अपनी जान गंवा चुका है। दो युवकों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी अकिल और इलियास बीती 10 नवंबर को अपने भाई की शादी के कार्ड बांटने सहसवान गए थे। लौटते समय सालिग नगला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलियास ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। वहीं अकिल की हालत भी नाजुक बनी रही और सोमवार की शाम उसने भी उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। अकिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार की दोपहर अकिल का अंतिम संस्कार गांव में किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …