Breaking News

मुजरिया मार्ग पर बाइक से टक्कर, वरिष्ठ पत्रकार और साथी घायल

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

मुजरिया। बीते शनिवार को मुजरिया मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार एन.पी.एस. सैलानी (54 वर्ष) और रामस्वरूप (53 वर्ष) निवासी गण कोल्हाई, थाना मुजरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोग उस समय बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के भतीजे की शादी की दावत में जा रहे थे।

घटना शाम लगभग 6:00 बजे राजकीय मेडिकल अस्पताल, बदायूं के पास हुई। दुर्घटना के अनुसार, एक अज्ञात बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मारी और घटना स्थल से फरार हो गया।

घायल दोनों को तुरंत माही अस्पताल, बदायूं में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …