Breaking News

सहसवान: महिला ने परिवार पर मकान खाली न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

Spread the love

संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं

सहसवान। एक महिला ने अपने परिवार के सदस्यों पर अदालत के फैसले के बावजूद मकान खाली न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, शिकान देवी, पत्नी बनवारी लाल, ने बताया कि उन्होंने 25 जून को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नदायल गांव स्थित मकान से उनके जेठ और अन्य परिजनों ने ताला तोड़कर सामान निकाल लिया और मकान पर कब्जा कर लिया।

महिला का कहना है कि अदालत के लिखित आदेश में कहा गया था कि आरोपित दीपावली के बाद मकान खाली कर देंगे, लेकिन आज तक वे लोग मकान खाली नहीं कर रहे हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर अपने मकान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!