Breaking News

हरदोई पुलिस प्रशासन में मामूली फेरबदल, कई अधिकारियों के स्थानांतरण

Spread the love

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस प्रशासन में मामूली फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत विभिन्न थानों और पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

हरनाथ सिंह यादव को देहात कोतवाली का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया।

इंस्पेक्टर बालकृष्ण मिश्रा को शहर कोतवाली में अतिरिक्त इंस्पेक्टर के रूप में तैनात किया गया।

उप निरीक्षक अनिल कुमार को शाहबाद कोतवाली की जामा मस्जिद प्रभारी पद पर तैनात किया गया।

सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी को पुलिस लाइन से शाहबाद कोतवाली भेजा गया।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने सभी अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थलों पर आवश्यक जिम्मेदारियों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …