Breaking News

बदायूं: तीन सोने की चेन चोरी करने वाले चोर पर सर्राफा कारोबारियों ने रखा 51 हजार रुपए का इनाम

Spread the love

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के हलवाई चौक के पास स्थित जुगल किशोर प्रहलादी लाल ज्वैलरी की दुकान से 28 नवंबर को एक शातिर चोर ग्राहक बनकर लगभग पांच लाख रुपए मूल्य की तीन सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सर्राफा कारोबारियों ने रविवार दोपहर लगभग दो बजे चोरी करने वाले चोर का पता बताने वाले व्यक्ति को 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं पुलिस भी चोर की तलाश में जुटी हुई है।

सदर कोतवाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

संवादाता: अंजार भाई


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …